{"_id":"5b12ada54f1c1bf66e8b5ecf","slug":"141527950757-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर के कई इलाकों में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर के कई इलाकों में ब्लैक आउट
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। शुक्रवार दोपहर बाद मौसम खराब होने के बाद सिरमौर में बिजली गुल हो गई। नाहन समेत जिले के कई इलाकों में घंटों तक बिजली नहीं आई। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लैक आउट रहा।
राजगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि के दौरान आसमानी बिजली कड़कने से राजगढ़ व दीदग के मध्य कड़ीयुत में बिजली की लाइन में खराबी आ जाने से आधा दर्जन पंचायतों में बिजली बंद रही। विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी देर रात तक खराबी को दूर करने में जुटे थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके चलते ग्राम पंचायत शलाना, भुईरा, दाहन, नेहरपाब, दीदग व छोगटाली पंचायतों में शुक्रवार रात को बिजली बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमरसिंह चौहान ने बताया कि कड़ीयुत के समीप आसमानी बिजली गिरने से बिजली लाइन की एक डिस्क खराब हो जाने से यह समस्या आई। उधर, संगड़ाह क्षेत्र में भी कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
--------------