{"_id":"5b02d9d54f1c1bd2408b6ef0","slug":"141526913493-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महंगाई भतों का एरियर देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महंगाई भतों का एरियर देने की उठाई मांग
Updated Mon, 21 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
rupees
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल म्यूनिसिपल काउंसिल पेंशनर एवं कर्मचारी संघ ने नगर परिषद नाहन से महंगाई भत्तों का एरियर देने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर संघ की एक बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता संघ प्रधान रोशन लाल ने की। बैठक में पेंशनरों व कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद संघ ने कई प्रस्ताव भी पारित किए।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो टूक शब्दों में मांग की कि उनको जो आठ, चार, तीन व दो प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है उसका एरियर प्रदान किया जाए। बैठक में इस बात को लेकर भी नाराजगी जाहिर की गई कि मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत महंगाई एरियर भत्ता देने की घोषणा की थी जो कि सभी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 1 अक्तूबर 2017 से प्रदान किया गया है लेकिन नगर परिषद में कार्य कर रहे पेंशनरों को अभी तक इससे वंचित रखा गया है जो कि सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद जल्द से जल्द इसका एरियर उन्हें प्रदान करे। इस मौके पर रोशन लाल, जयगोपाल, अमरनाथ, जयगोपाल, रोशन अनी, बाल किशन सैनी, असरफ अली, माताकौर, रामदत्त, कमला देवी, जयवंती, आक्की देवी सहित भारी संख्या में कर्मचारी एवं पेंशनर उपस्थित थे।