{"_id":"5a1d5dda4f1c1b78548bfccb","slug":"141511874010-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुवाला में महापंचायत, न्याय के लिए बनी 21 सदस्यीय समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुवाला में महापंचायत, न्याय के लिए बनी 21 सदस्यीय समिति
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पुरूवाला से लापता युवती का संदिग्ध शव मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हैं। रविवार को चार घंटे एनएच-7 पर चक्का जाम रखने के बाद सोमवार रात को कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद महापंचायत रखी जिसमें पुरूवाला पंचायत व आसपास के गांव से लोग शामिल हुए।
इस दौरान युवती को न्याय दिलाने व आगामी रणनीति की रूपरेखा तैयार की गई। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि न्याय नहीं मिला तो डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन से भी वह पीछे नहीं हटेंगे।
महापंचायत में किसी भी स्तर की बातचीत को 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसमें वर्तमान प्रधान, उप प्रधान, सदस्यों, पूर्व प्रधान, महिला मंडल की सदस्यों को शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग रखी। इस महापंचायत में पुरूवाला, अमरगढ़, सतोषगढ़, मिश्रवाला समेत आसपास लगते गांव से लोग पहुंचे।
विज्ञापन
पुरूवाला के पंचायत प्रधान कमल चौधरी, उप प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह नागरा, पूर्व प्रधान सरवर अली व पूर्व उप प्रधान मलकीत सिंह समेत बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा समेत कुछ बुद्धिजीवियों ने कहा कि एक कमेटी का गठन किया जाना जरूरी है जिससे ग्रामीणों की मांग जिला व उप मंडल स्तर के अधिकारियों तक पहुंच सके।
इस कमेटी में गांव की महिला मंडल से भी 5 सदस्य शामिल की र्गइं हैं। यह कमेटी अधिकारियों से हर स्तर पर वार्ता कर पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों की तरफ से अपनी बात रखेगी। महापंचायत ने यह भी मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच हो और आरोपियों को फांसी की सजा मिले। उधर, पुरूवाला पंचायत प्रधान कमल चौधरी व पूर्व प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की 21 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है जो जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों व जांच कमेटी से बातचीत करेगी।