{"_id":"5a0d7ec64f1c1b0d698bc1b3","slug":"141510833862-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति को मिला सांत्वना पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति को मिला सांत्वना पुरस्कार
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। एसजेवीएन लिमिटेड की ओर से राजभवन शिमला में हुई राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में सिरमौर के जाबल का बाग स्कूल की ज्योति कुमारी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। ऊर्जा संरक्षण पर बाल दिवस पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
प्रिंसिपल मीनाक्षी ने बताया कि ज्योति कुमारी नवीं की छात्रा है। उन्होंने बताया कि सांत्वना पुरस्कार के तौर पर छात्रा को पांच हजार रुपये की राशि दी गई। साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
वैद्य सूरत सिंह स्मारक स्कूल का वार्षिक समारोह कल
राजगढ़ (सिरमौर)। वैद्य सूरत सिंह स्मारक आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 18 नवंबर को होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेन्द्र चौहान ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुरेंद्र ठाकुर होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे।