फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डा. राजीव बिंदल का अजय सोलंकी को कानूनी नोटिस

डा. राजीव बिंदल का अजय सोलंकी को कानूनी नोटिस

Mon, 10 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
डा. राजीव बिंदल का अजय सोलंकी को कानूनी नोटिस
डॉ. राजीव बिंदल का अजय सोलंकी को कानूनी नोटिस
विज्ञापन

सात दिन में माफी न मांगने पर एक करोड़ मानहानि का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में अजय सोलंकी को सात दिन के भीतर इसका जवाब देने की बात कही गई है। ऐसा न करने पर एक करोड़ रुपये मानहानि का दावा किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी को लेकर पांच पन्नों के नोटिस को हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुधीर ठाकुर के माध्यम से सोलंकी को भेजा गया है। नोटिस में साफ तौर पर सोलंकी को माफीनामा मीडिया में भी प्रकाशित करने की बात भी कही गई है। नोटिस में कहा गया है कि सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष की गरिमा को ठेस पहुंचाने के प्रयास किए हैं। करीब एक सप्ताह से भाजपा और कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्ष पर की गई बयानबाजी को लेकर तकरार चल रही है। सोलंकी द्वारा जारी बयानों में विधानसभा अध्यक्ष पर सोलन नगर परिषद के 18 साल पुराने मामले में कर्मियों की भर्ती को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके अलावा रेणुका डैम से जुड़ी जमीन की खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इसको लेकर डॉ. राजीव बिंदल ने अजय सोलंकी को कानूनी नोटिस जारी किया है।

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने बताया कि अभी उन्हें यह नोटिस नहीं मिला है। लेकिन वह इस नोटिस का स्वागत करते हैं। नोटिस से वह कानूनी तरीके से ही निपटेंगे। वह इसका जवाब भी अवश्य देंगे। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। सड़कों पर आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed