फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बस की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, जमकर नारेबाजी

बस की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, जमकर नारेबाजी

Fri, 24 Aug 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बस की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, जमकर नारेबाजी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के छात्र शुक्रवार को बस की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे और एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने रैली निकालकर विभाग के खिलाफ भड़ास निकाली। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई और डीएसपी कार्यालय, बस स्टैंड होती हुई एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। जहां पर छात्रों ने उपमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि पूर्व सरकार ने छात्रों की सुविधा के लिए एक लोकल बस चलाई थी, जो कॉलेज के छात्रों को रोजाना गांव तक छोड़ती थी। लेकिन उसके कुछ दिन बाद इस बस को संगड़ाह से 8 किमी कालथ तक ही चलाया जाने लगा। इस कारण तीन पंचायतों रजाना, माईना घड़ेल व बाउनल काकोग के छात्रों को दो किमी से आठ किमी तक पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ रहा है। छात्रों ने मांग की कि इस बस सेवा को फिर से शुरू किया जाए। यदि निगम ऐसा नहीं करता तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। इसके लिए सरकार व निगम प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा। एसडीएम संगड़ाह ने बताया कि उन्होंने पिछले कल ही इस मामले को क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को भेजा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस बस को आज से ही दोसड़का तक चलाया जाएगा। यह बस 5.30 बजे कॉलेज के पास से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed