फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डोने-पतल बनाएंगी सतौन की महिलाएं

डोने-पतल बनाएंगी सतौन की महिलाएं

Tue, 24 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
डोने-पतल बनाएंगी सतौन की महिलाएं
डोने-पत्तल बनाएंगी सतौन की महिलाएं
विज्ञापन

सतौन में डोने-पत्तल बनाने की मशीन स्थापित
उपायुक्त ललित जैन ने किया विधिवत उद्घाटन
छह स्वयं सहायता समूहों की 60 महिलाएं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार की सतौन पंचायत में डोने और पत्तल बनाने की मशीन स्थापित हो गई है। मंगलवार को उपायुक्त ललित जैन ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। इससे पहले दो जुलाई को धारटीधार के थाना कशोगा में यह मशीन लगाई गई थी। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने मौके पर सरकारी अधिकारियों को आदेश भी दिए कि हर सरकारी कार्यक्रमों में इन्हीं डोने पत्तलों का इस्तेमाल किया जाए। इस लघु उद्योग में इस क्षेत्र के छह स्वयं सहायता समूहों की साठ महिलाओं को शामिल किया गया है, जिससे महिलाओं को घर-द्वार पर स्वरोजगार उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला सिरमौर ने प्रदेश में इस दिशा में एक अनूठी पहल की है। प्लास्टिक ओर थर्मोकोल पर लगे प्रतिबंध के बाद अब ये पत्तलें इसका विकल्प बनेंगी। इससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में मालझन, सॉल और सागवान के पत्तों से डोने और पत्तल बनाने की काफी क्षमता विद्यमान है और इस व्यवसाय से जिले के स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इन स्वयं सहायता समूहों में लक्ष्मी एसएचजी, ओम एसएचजी, सरस्वती एसएचजी, वैभव लक्ष्मी, माता बाला सुंदरी और श्री रेणुकाजी एसएचजी को जोड़ा गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान रजनीश चौहान के सतौन में महिलाओं को रोजगार मुहैया करवाने के आग्रह पर उपायुक्त ने कहा कि सतौन पंचायत में 12 बीघा जमीन उपलब्ध करवाई जाए तो वह यहां पर एक उद्योग खोलने का प्राक्कलन जल्द ही तैयार करेंगे। सतौन में सुलभ शौचालय बनाने के लिए पेश आ रही जमीन की दिक्कत को देखते हुए उन्होंने डीएफओ को जल्द जमीन की एनओसी देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने महिलाओं को फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। सतौन पंचायत के उप प्रधान रामेश्वर शर्मा ने उपायुक्त से सतौन में एक लाइब्रेरी खोलने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर बीडीओ पांवटा अभिषेक मित्तल, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी रति राम, आरके झांब, उप प्रधान रामेश्वर शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सतौन बाजार की खस्ताहाल सड़क पर डीसी तल्ख
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन सतौन बाजार की सड़क को देखकर नाराज दिखे। सतौन पंचायत में डोने-पत्तल की मशीन के उद्घाटन मौके पर उन्होंने सतौन पंचायत से बाजार की सड़क बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सतौन पंचायत को बेशक दिखाई न देता हो लेकिन उन्हें बाजार की सड़क में काफी हिचकोले खाने पड़े। उन्होंने उल्टा पंचायत से आग्रह किया कि पंचायत बाजार की सड़क को ठीक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed