{"_id":"5b4e220f4f1c1b44748b547a","slug":"131531847183-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प, सात घायल
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
गिरिपार के गुरुवाला में खूनी झड़प, सात लहूलुहान
जमीन विवाद पर पंद्रह लोगों ने किया मकान बना रहे परिवार पर हमला
निर्माणाधीन मकान की छत गिराई, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के गुरुवाला में मंगलवार को दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायल उपचाराधीन हैं। मारपीट की वजह जमीन विवाद बताया जा रही है। सिंघपुरा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक भंगानी ग्राम पंचायत के ग्राम गुरुवाला में मंगलवार को खूनी झड़प हुई। पुलिस के अनुसार एक परिवार अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा है। दिन में इस मकान की छत पर लोहे की चादरें डालने का कार्य चल रहा था। इसी बीच पड़ोसी महिलाओं सहित करीब 15 ग्रामीण मौके पर आ धमके और निर्माणाधीन मकान की छत गिरा दी। इतना ही नहीं, इन लोगों ने लोहे की रॉडों और लात घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में जोगी राम पुत्र हरिया राम, सुदेश कुमार पुत्र जोगी राम, कर्म चंद पुत्र दात्ता राम, सुलोचना पत्नी जोगी राम, कश्मीरी देवी पत्नी राम किशन और लक्ष्मी पत्नी सुरेश कुमार घायल हो गए। लहूलुहान अवस्था में सभी को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस में पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इनका उपचार चल रहा है। वरिष्ठ डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि सात घायल अस्पताल उपचार को पहुंचे हैं। उधर, मारपीट की घटना के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि सिंघपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम गुरुवाला में दो गुटों के बीच भूमि विवाद के चलते आपसी झड़प हुई। इसमें सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।