{"_id":"5b2a6c754f1c1b8c278b6d55","slug":"131529506933-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा शहर में 1.30 करोड़ से होंगे 26 विकास कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा शहर में 1.30 करोड़ से होंगे 26 विकास कार्य
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने कहा कि ठेकेदार विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। विकास कार्यों में बेहतर गुणवत्ता नहीं होने पर कमेटी उचित कार्रवाई अमल में लाएगी। शहरी क्षेत्र में करीब 1.30 करोड़ से विभिन्न वार्डों में 26 योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। पांवटा नप अध्यक्षा शहरी विकास योजना के तहत कार्यों के टेंडरों के दौरान ठेकेदारों को संबोधित कर रही थी।
बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि तय समय पर विकास योजना कार्यों को पूरा किया जाए। कार्य के दौरान ठेकेदार गुणवत्ता का ध्यान रखें। विकास के कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
बैठक में सभी वार्डों के पार्षदों द्वारा दिए गए विकास कार्यों के टेंडर लगाने का निर्णय लिया गया है। शहरी विकास लिए एक करोड़ 30 लाख लागत के 26 नए टेंडर नगर परिषद द्वारा लगाए गए। टेंडर खोलने से पहले सभी ठेकेदारों को विशेष हिदायतें दी गई हैं। बैठक में कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी, लोनिवि के सहायक अभियंता मनोज कुमार, नप के कनिष्ठ अभियंता ललित गोयल, बारु राम शर्मा व समस्त ठेकेदार मौजूद रहे।