फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो खबरें--कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

दो खबरें--कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

Thu, 22 Mar 2018 08:16 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
दो खबरें--कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

विज्ञापन
दो खबरें--कार खाई में गिरी, दो लोग घायल
राजगढ (सिरमौर)। नेरीपुल-सोलन मार्ग में छैला शलेच के समीप एक मारुति कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को बलग निवासी ब्रह्मानंद पांडेय अपनी कार में घर की ओर जा रहे थे। उनके साथ शलेच निवासी तपेंद्र भी बैठा था। इस दौरान वह छैला शलेच के समीप अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घायलों को सोलन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

----
विस अध्यक्ष को कर्मचारियों की समस्या से करवाया अवगत
नाहन (सिरमौर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से मिला। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र सिंह बब्बी ने उनके समक्ष कर्मचारियों की मांगों को पेश किया। विस अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की सभी मांगों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान बैशाखी राम, महामंत्री रमेश भारद्वाज, अनिल गौतम, रविदत्त, राम लाल शर्मा, आकाश, सुनील, शिशुपाल, अशोक नेहरू, मनमोहन, बहादुर सिंह, यशपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed