{"_id":"5a6a08174f1c1b9f268b6627","slug":"131516898327-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉफ मैराथन में पंकज चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉफ मैराथन में पंकज चैंपियन
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर पांवटा में हॉफ मैराथन और साइकिल रेस का आयोजन किया गया। मैराथन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक पांवटा विस क्षेत्र सुखराम चौधरी ने झंडी दिखाकर हॉफ मैराथन को रवाना किया।
हॉफ मैराथन में पंकज और साइकिल रेस में दीपक चैंपियन बने हैं। जबकि, महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में रानों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम के आयोजक हिमाचल यूथ ब्रिगेड प्रधान इंद्रजीत सिंह मिक्का व महासचिव दीपक दूबे ने कहा कि उत्तराखंड व हिमाचल के प्रतिभागियों ने हॉफ मैराथन व साइकिल रेस में भाग लिया। युवाओं को नशे से दूर रखने व आपसी सौहार्द के लिए पिछले कई वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि विधायक पांवटा विस क्षेत्र सुखराम चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। इससे युवा प्रतिभाएं सामने आती हैं। मुख्य अतिथि ने हॉफ मैराथन के विजेता पंकज, उपविजेता मानिक व तृतीय रहे जितेंद्र को पुरस्कार वितरित किए। साइकिल रेस के विजेता दीपक, उपविजेता गुरप्रीत सिंह और तृतीय रहे मोहसीन को साइकिल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम रानों, दूसरे स्थान पर रही सुुप्रित व तृतीय स्थान पर भारती को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर हिमाचल यूथ ब्रिगेड के प्रधान इंद्रजीत सिंह मिक्का, महासचिव दीपक दूबे, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान, मधुकर डोगरी, मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल दिवस पर यूथ ब्रिगेड ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें शिमला में आयोजित मिस टीम ग्लोरी यूनिवर्स खिताब जीतने वाली पांवटा की महक शर्मा और पेसापालों में एशिया कप खिताब दिलाने वाली इंडिया की कप्तान शालू शर्मा को सम्मानित किया गया।