फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बाबू राम को प्रधान, प्रदीप तोमर को फिर चुना उपप्रधान

बाबू राम को प्रधान, प्रदीप तोमर को फिर चुना उपप्रधान

Sun, 31 Mar 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
बाबू राम को प्रधान, प्रदीप तोमर को फिर चुना उपप्रधान
बाबू राम को प्रधान, प्रदीप तोमर को दोबारा उपप्रधान चुना
विज्ञापन

साधारण अधिवेशन में ब्वायज दर घटाने पर बनी सहमति
सोसायटी को पांच साल में हुआ 1,61,201 का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन पंचायत निवासी बाबू राम को सर्वसम्मति से एक बार फिर से अजीत नॉन एग्रीकल्चरल क्रेडिट एंड सर्विस को ऑपरेटिव सोसायटी नाहन का प्रधान चुना गया है, जबकि उपप्रधान की कमान नाहन के प्रताप भवन निवासी प्रदीप तोमर को दी गई। सोसायटी का साधारण अधिवेशन नाहन स्थित सोसायटी हॉल में हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधान बाबू राम ने की, जबकि प्रो. बलबीर सिंह एवं राम स्वरूप चौहान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पधारे।

इस दौरान सबसे पहले सोसायटी के पांच साल के आय-व्यय पर चर्चा की गई। महासचिव मनी राम पुंडीर ने पांच वर्षों का लाभ सामने रखा, जो 1,61,201 रुपये रहा। इस दौरान सर्वसम्मति से ऋण पर ब्याज दर 14 से 12 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा ऋण देने की सीमा 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने का भी फैसला लिया गया। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक प्रो. बलबीर सिंह और राम स्वरूप चौहान ने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव बैठक में रखा। इस दौरान सभी सदस्यों ने पुरानी कार्यकारिणी पर ही अपना विश्वास व्यक्त किया। इसके चलते बाबू राम को एक बार फिर से सोसायटी का प्रधान चुना गया। जबकि प्रदीप तोमर को भी उपप्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई, जबकि दीपचंद, मनोज, सरोज विक्रम, हरीश भूषण, देवकांत को सदस्य बनाया गया। इस दौरान कच्चा टैंक निवासी अशोक विक्रम ने महासचिव मनी राम पुंडीर के साथ सहायक के तौर पर कार्य करने की सहमति प्रकट की। इस अवसर पर प्रधान बाबू राम, उपप्रधान प्रदीप तोमर, रामस्वरूप चौहान, प्रो. बलबीर सिंह, अशोक विक्रम, मनी राम पुंडीर, संजय चौहान, सतीश पुंडीर, देवकांत कोली, रमेश, अनिरुद्ध चौहान, प्रदीप सिंह, हरीश भूषण, दीपचंद चौहान, अनिरुद्ध पुंडीर उर्फ कालू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed