फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   200 से अधिक बिजली खंभे टूटे, एक दर्जन ट्रांसफार्मर ठप

200 से अधिक बिजली खंभे टूटे, एक दर्जन ट्रांसफार्मर ठप

Sun, 10 Feb 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
200 से अधिक बिजली खंभे टूटे, एक दर्जन ट्रांसफार्मर ठप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में दो दिन पहले हुई बारिश, बर्फबारी और तूफानी हवाओं से भारी नुकसान हुआ है। नौहराधार, हरिपुरधार, शिलाई और सराहां इलाके में विद्युत विभाग को खासा नुकसान हुआ है। बर्फबारी और तूफान की वजह से कई स्थानों पर बिजली लाइन टूट गई है। 200 से अधिक बिजली के पोल टूट गए हैं, जबकि एक दर्जन के लगभग ट्रांसफार्मर जल गए हैं। इससे बिजली बोर्ड को ही 54 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। लोनिवि को एक करोड़ की चपत लगी है। आईपीच को भी लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। बहरहाल, बर्फबारी और बारिश से ठप हुआ जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर उतरने लगा है। अधिकतर इलाकों में बिजली बहाल हो गई है। सड़कों को भी खोल दिया गया है। हालांकि, हरिपुरधार-कुपवी सड़क अभी भी अवरुद्ध है। कृषि और बागवानी के क्षेत्र में भी भारी क्षति हुई है।

सिरमौर जिले में हालिया बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है। दो दिन मौसम खराब रहने के चलते सरकारी और निजी क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। तूफानी हवाएं आने औैर बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार गांवों में बिजली गुल हो गई थी। अभी भी कई इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर के नुकसान के अलावा हजारों मीटर तार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। बर्फबारी के कारण करीब 30 सड़कें अवरुद्ध हो गई थी। हालांकि, हरिपुरधार-कुपवी सड़क को छोड़कर सभी सड़कें बहाल कर दी गई हैं। लेकिन, टारिंग उखड़ने, भूस्खलन होने और डंगे ढहने से सड़कों पर सफर खतरनाक हो गया है। वहीं, बर्फ जमने से फिसलन भी बढ़ गई है। लोनिवि को मौसम की वजह से लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि बिजली बोर्ड को 54 लाख की चपत लगी है। कई पेयजल योजनाएं बर्फबारी की वजह से बंद पड़ी हुई है। ग्रामीण इलाकों में लोग बर्फ पिघलाकर पानी का इंतजाम करने को विवश हैं। जिले में दर्जनों पॉलीहाउस टूटने के साथ ही तूफान के कारण कई लोगों के घरों की छतें उखड़ गई हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एडीसी आदित्य नेगी ने कहा है प्रारंभिक तौर पर लोनिवि को एक करोड़ और बिजली बोर्ड को 54 करोड़ का नुकसान हुआ है। जनजीवन सामान्य हो गया है। बोर्ड के अधीक्षण अभियंता मनोज उप्रेती ने बताया कि बिजली बहाली का कार्य जारी है। कुछेक गांवों में ही बिजली नहीं है। जिसे शाम तक बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed