Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   281 candidates appeared for interviews for 48 positions.

Sirmour News: 48 पदों के लिए 281 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार

Thu, 26 Nov 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
281 candidates appeared for interviews for 48 positions.
राजगढ़ और खोड़ोवाला के सरकारी स्कूलों में आया-हेल्पर के भरेंगे पद
विज्ञापन

आउटसोर्स आधार पर होगी तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। सरकारी स्कूलों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अंशकालिक आया और हेल्पर के पदों पर नौकरी के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए। राजगढ़ और खोड़ोवाला शिक्षा खंड में 48 पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में 281 अभ्यर्थी शामिल हुए। पदों की तुलना में आवेदकों की संख्या अधिक होने से चयन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।
मैसर्स स्काईलाइट मैनपावर एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, डेरा-परोल की ओर से उपरोजगार कार्यालय राजगढ़ और पांवटा साहिब में साक्षात्कार आयोजित किए गए। राजगढ़ शिक्षा खंड में 29 पदों के लिए 170 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जबकि खोड़ोवाला शिक्षा खंड के 19 पदों के लिए 111 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए।
विज्ञापन

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास थी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई थी। इन पदों पर आउटसोर्स आधार पर नियुक्तियां की जानी हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी स्कूलों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं में आया और हेल्पर के तौर पर सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाई गई है। फिलहाल परिणाम लंबित है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed