फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पात्र लोग उठाए मुफ्त कानूनी अधिकारों का लाभ: असलम वेग

पात्र लोग उठाए मुफ्त कानूनी अधिकारों का लाभ: असलम वेग

Mon, 10 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पात्र लोग उठाए मुफ्त कानूनी अधिकारों का लाभ: असलम वेग
मुफ्त कानूनी सहायता का लाभ लें पात्र : असलम
विज्ञापन

सिविल जज और अधिवक्ताओं ने दी जानकारी
पलहोड़ी लगाया गया विधिक जागरूकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल जज जेएमआईसी कोर्ट नंबर 2 पांवटा असलम वेग ने कहा कि पात्र लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। मुफ्त कानूनी सहायता के लिए लोगों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। मुफ्त विधिक जागरूकता शिविरों में पात्रता वालों को इस तरह की मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी जा रही है। सिविल जज ने पुलिस एक्ट और सिविल लॉ की जानकारी पलहोड़ी पंचायत में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में दी।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन करवाया गया। इसमें सहायक जिला न्यायवादी राजेंद्र कु मार शर्मा ने शिक्षा का अधिकार कानून, लोगों को उनके अधिकार और जनता को मनरेगा में पात्रता की जानकारी दी। पांवटा बार एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत सिंह शाह, अधिवक्ता संदीप ठाकुर ने मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियमों, एनआई एक्ट-138, निशानदेही और अन्य विवादों को निपटाने की कानूनी जानकारी दी। शिविर में जनता द्वारा विभिन्न अधिनियमों से संबंधित पूछे सवालों का जवाब भी दिया गया। शिविर में पलहोड़ी पंचायत प्रधान ईसरा बेगम, उपप्रधान मुंशी खान, चूहड़ा खान, माजरा पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी मंजीत सिंह, राजस्व विभाग से परमजीत सिंह, क्रिमनल अहलमद लायक राम और नाजर अशोक कुमार समेत पलहोड़ी पंचायत के प्रतिनिधियों, क्षेत्र के गण्यमान्य ग्रामीणों समेत करीब 90 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed