फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कार्टून वाली राखियां बनीं बच्चों की पसंद

कार्टून वाली राखियां बनीं बच्चों की पसंद

Thu, 23 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
कार्टून वाली राखियां बनीं बच्चों की पसंद
कार्टून वाली राखियां बनीं बच्चों की पसंद
विज्ञापन

बाजार में बिक रही दो से 500 रुपये वाली राखी
छोटा भीम और डोरीमोन राखियां भी लुभा रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार राखियों से सज गए हैं। दुकानों में दो रुपये की डोरी वाली राखी से लेकर पांच सौ रुपये रुपये की पीतल की चेन वाली राखियां बिक रही हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए कार्टून वाली राखियां खरीदने को अधिक तरजीह दे रही हैं। बहनों के साथ-साथ छोटे भाई भी इन राखियों को पसंद कर रहे हैं। बाजारों में राखियों के साथ-साथ इस बार रक्षाबंधन के लिए आकर्षक गिफ्ट भी बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध है। ददाहू बाजार में डोरीमोन, मोगली, राम लखन, टॉम एंड जेरी, छोटा भीम, गणेशा, सपाइडरमैन, मिक्की माउस, एंगरी वर्ड, टेडीबियर, कृष आदि राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। हालांकि, बाजारों में हर वर्ष चाइनीज राखियां भी खूब बिकती थीं लेकिन, इस बार दुकानदारों ने इन राखियों से परहेज कर रखा है। बाजारों में सजी राखियों में कुंदन और जरकन के नगों से बनी राखियां सबसे महंगी श्रेणी में हैं जो पांच सौ रुपये तक की कीमत पर बिक रही हैं। क्षेत्र की रविता चौहान, पूनम चौहान, नीलम चौहान, सत्या देवी, स्मृति गोयल, अनुराधा शर्मा, विमला कश्यप, शकुंतला चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार उनके और उनके बच्चों के लिए बहुत मायने रखता है। इस दिन का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को कार्टून वाली राखियां खूब भा रही हैं। राखी विक्रेता पवन, मोहित, सोनू, घनश्याम, दुर्गाराम, अमित वर्मा, योगेश और राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों को मंगवाया गया है। इन राखियों में विभिन्न पात्रों वाली कार्टून राखियां और म्यूजिकल राखियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed