फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब में ट्रक ऑपरेटर सड़क पर, चक्का जाम

कालाअंब में ट्रक ऑपरेटर सड़क पर, चक्का जाम

Fri, 27 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब में ट्रक ऑपरेटर सड़क पर, चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
कालाअंब (सिरमौर)। एक सप्ताह से जारी एआईएमटीसी की देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में कालाअंब के ट्रांसपोर्टरों ने भी आंदोलन तेज कर दिया है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ट्रांसपोर्टर और ट्रक ऑपरेटर अब मजबूरन सड़कों पर उतर आए हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते सभी ट्रांसपोर्टर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 पर मैनथापल इलाके में इकट्ठे हुए और हर आने-जाने वाली मालवाहक गाड़ियों को रोककर पूर्णतया पहिया जाम कर दिया। कालाअंब में टमाटर और अन्य सामान से लदे करीब एक दर्जन ट्रकों को रोका गया। इससे पूर्व सिर्फ हिमाचल प्रदेश की सीमा में ही गाड़ियों को माल भरकर जाने दिया जा रहा था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई समझौता या वार्तालाप की कोई कोशिश न होने से इस आंदोलन को सख्त कर दिया है। ट्रांसपोर्टर सुभाषचंद, मंजीत, संजीव राणा, मनीष कुमार, कालूराम, सन्नी, विनोद, सुरेंद्र व परमीत सिंह ने बताया कि एआईएमटीसी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ देश के सभी ट्रक ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों के हित के लिए आवाज उठाई है। इसे सफल बनाने के लिए अब संघर्ष तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक हड़ताल रहेगी, तब तक कोई भी गाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से माल भरकर हिमाचल या अन्य किसी भी राज्य को नहीं भेजी जाएगी। ट्रांसपोर्टरों ने साफ कहा कि जब तक एआईएमटीसी की हड़ताल जारी रहेगी, तब तक उनका समर्थन भी जारी रहेगा। कोई भी ट्रक माल लेकर बाहरी राज्य में नहीं जाने दिया जाएगा और न ही बाहरी राज्य के ट्रक को प्रदेश में दाखिल होने देंगे। शुक्रवार को भी दिनभर ट्रांसपोर्टर और ट्रक ऑपरेटर सड़कों से माल लेकर गुजरने वाले ट्रकों पर नजरें गड़ाए बैठे रहे। इस अवसर पर कई ट्रांसपोर्टर और ट्रक ऑपरेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed