{"_id":"5b4e22204f1c1b44748b547d","slug":"121531847200-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नता को गुमराह कर रहे विधायक विनय: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नता को गुमराह कर रहे विधायक विनय: भाजपा
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जनता को गुमराह कर रहे विधायक : भाजपा
विधायक प्राथमिकता में नहीं जंगलोट और कांडोनाडी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस विधायक विनय कुमार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह तोमर, जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील शर्मा तथा भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने
कहा कि फांदी बोदी वाला से जंगलोट और खाली अच्छोन से कांडों नाड़ी तक नई सड़कों को विधायक प्राथमिकता में डालने की बात महज जनता को गुमराह करने वाली है। जनता लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी इसकी पुष्टि कर सकती है। विनय कुमार इन सड़कों के बारे में धारटीधार क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। क्योंकि पूर्व में सीपीएस रहते हुए भी विनय कुमार धारटीधार क्षेत्र का कोई विकास नहीं करवा पाए। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए झूठी घोषणाएं की थीं। इस क्षेत्र के लिए आईटीआई, सहकारी बैंक की शाखा और लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह इत्यादि कोरी घोषणाएं पूरी नहीं हो सकीं। जिन सड़कों की बात विनय कुमार कर रहे हैं, वे भाजपा सरकार की देन हैं। हाल में ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरिपुरधार मेले के दौरान कुडला खरक से चांदनी पुल निर्माण के लिए बारह लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।