फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पहाड़ी फिजाओं में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

पहाड़ी फिजाओं में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

Fri, 22 Jun 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी फिजाओं में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
Kashmir Tourism - फोटो : File Photo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नौहराधार और हरिपुरधार की ठंडी फिजाओं में इन दिनों पर्यटकों की बहार आ गई है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों से रोजाना हजारों पर्यटक गर्मी से निजात पाने और मौजमस्ती के लिए नौहराधार व हरिपुरधार की सुंदर वादियों का रुख कर रहे हैं। इन दिनों क्षेत्र के सभी होटलों, गेस्ट हाउस व पर्यटन विभाग के टूरिस्ट हटों में फुल एक्युपेंसी चल रही है।
एडवांस बुकिंग पर ही पर्यटकों को होटलों में कमरे मिल रहे हैं। हालांकि, जो पर्यटक बिना बुकिंग किए पहुंच रहे हैं, उनमें से अधिकतर सैलानियों को खुले आसमान के नीचे और गाड़ियों में बैठकर ही रातें गुजारनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

वीकेंड पर क्षेत्र में पर्यटकों का मेला रहा है। होटलों व गेस्ट हाउस में कमरे न मिलने पर पर्यटक गांव में जाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। हरिपुरधार स्थित मां भंगायनी मंदिर में भी रोजाना सैकड़ों पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। वहीं नौहराधार पहुंचकर पर्यटक शिरगुल महाराज के दर्शनों के लिए चूड़धार भी रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों सिरमौर जिला के हिल स्टेशनों में पर्यटकों की आमद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 500 से अधिक पर्यटक जहां रात को हैलीपेड पर डेरा जमाते हैं, वहीं लगभग इतने ही पर्यटक मंदिर परिसर में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश हो रहे हैं। सैकड़ों पर्यटक पेइंग गेस्ट बनकर खड़ाह व शालाना आदि गांव में जाकर सिरमौर की ग्रामीण संस्कृति का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

पर्यटकों की बढ़ती तादाद के चलते नौहराधार व हरिपुरधार में होटलों व गेस्ट हाउसों की संख्या कम पड़ने लगी है। 300 से 500 पर्यटक पेइंग गेस्ट बनकर स्थानीय लोगों के लिए अच्छे रोजगार का साधन बन रहे हैं।
----
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed