{"_id":"5aafd0e44f1c1bb8758b6592","slug":"121521471716-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से जुड़ेंगे पारलो व शुकारा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से जुड़ेंगे पारलो व शुकारा गांव
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क से जुड़ेंगे पारलो और शुकारा गांव
नेताओं की बेरुखी के बाद पंचायत ने की पहल
स्टेट डेवलेपमेंट फंड से डेढ़ लाख का प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कमरऊ के पारलो व शुकारा गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। गांव के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। यह कार्य पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए पंचायत ने स्टेट डेवलेपमेंट फंड से डेढ़ लाख की राशि जारी की है। इस सड़क के बनने से दोनों गांव के दर्जनों परिवारों को लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि यहां सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों ने पहले नेताओं से मांग की थी लेकिन नेताओं की अनदेखी के कारण वह हमेशा मायूस हुए। इन गांवों के लिए सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक कठिनाई किसी के बीमार होने पर होती थी। लोग मरीज को डंडों की मदद से कांधे पर उठा कर कई किमी दूर मुख्य सड़क तक लाते थे। इसके अलावा अपनी फसलों को शहर तक पहुंचाने में भी परेशानी हो रही थी लेकिन अब यहां सड़क बनने से लोगों को भारी सुविधा प्राप्त होगी।
पंचायत प्रधान सुदेश तोमर ने बताया कि आने वाले समय में इस सड़क को टिंबी, शीलडी, गुईला, खुइनल से भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत ने स्टेट डेवलेपमेंट फंड से डेढ़ लाख का प्रावधान किया है। भविष्य में और धन की जरूरत पड़ी तो पंचायत जारी करेगी।
विज्ञापन
------------
---राजपाल-- तन्हा