फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसएस शर्मा को पर्यावरण समिति नाहन से किया सम्मानित

एसएस शर्मा को पर्यावरण समिति नाहन से किया सम्मानित

Thu, 08 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
एसएस शर्मा को पर्यावरण समिति नाहन से किया सम्मानित
राज्यस्तरीय एथलेटिक स्पर्धा में गोल्ड जीतने पर किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
पर्यावरण समिति नाहन की बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी ने की। पांवटा में हुई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले एसएस शर्मा को सम्मानित किया गया। सनद रहे कि पांवटा साहिब में 20 व 21 जनवरी को प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें राज्य भर से आए 100 वर्ष तक की आयु के लोगों ने भाग लिया था। इस दौरान 80 से 85 वर्ग की आयु वर्ग की स्पर्धा में एसएस शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।


इस मौके पर समिति के सदस्यों ने ललित शर्मा और प्रो. इंद्रजीत शर्मा का भी विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने शहर की एकमात्र सैरगाह विला राउंड की चुनिंदा जगहों पर रंग-रोगन करवा कर उसके सौंदर्य को चार चांद लगाए। डॉ. सुरेश जोशी ने सदस्यों को बताया कि 17 फरवरी को कैंट स्कूल नाहन में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर डीपी जोशी, एसएस शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, आरएस चौहान, एसडी रात्रा, सत्येंद्र सिंह, कृष्ण सोहल, अशोक विक्रम, केएल पराशर, प्रो. एस चौहान, निरूपम जोशी, मीनू शर्मा, हिमानी जोशी, चेतना, विजय शर्मा, नीना कौशिक, प्रेम लता, प्रज्ञा जोशी आदि उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed