फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बैंक मैनेजर बताकर युवती के खाते से उड़ाए 50 हजार

बैंक मैनेजर बताकर युवती के खाते से उड़ाए 50 हजार

Tue, 28 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर बताकर युवती के खाते से उड़ाए 50 हजार
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
यदि कोई आप से एटीएम कार्ड का नंबर या ओटीपी नंबर लेें तो भूल कर भी न दें। इस तरह की फोनकॉल आपको हजारों-लाखों रुपये का चूना लगा सकते है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली थाना कसोगा पंचायत की एक युवती इसी तरह की ठगी का शिकार हुई है।

खुद को एसबीआई का मैनेजर बताने वाले शख्स ने फोन पर युवती से तमाम जानकारियां हासिल कर लीं और लगभग 50 हजार रुपये का चुना लगा लिया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संगड़ाह थाना में युवती शालिनी के पिता हरिदत्त शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 नवंबर को इसकी बेटी को करीब साढ़े तीन बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को एसबीआई शिमला का सीनियर बैंक मैनेजर बताया। युवती को कहा गया कि उसका एसबीआई का बैंक खाता बंद हो गया है। इसके बैंक खाते के साथ आधार कार्ड लिंक नहीं हुआ है। कथित मैनेजर ने आधार कार्ड नंबर, ओटीपी नंबर, एटीएम कार्ड का 16 डिजिट वाला नंबर मांगा। महिला ने फोन पर ही अपना एटीएम पिन नंबर, ओटीपी नंबर बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत यह है कि युवती से खुद को अभिषेक शर्मा बताने वाले उक्त शख्स ने तीन अलग अलग नंबरों से शालिनी को फोन किए और उसके बैंक खाते की जानकारी ली। युवती के बैंक अकाउंट से आठ बार ट्रांजेक्शन कर लगभग 50 हजार रुपये की नकदी उड़ाई गई। युवती जब अपना बैंक खाता चेक करने पहुंची तो उसके खाते में कुल 3963 रुपये ही शेष बचे थे। जबकि उसके बैंक खाते में कुल 53,907 रुपये थे। बैंक से डिटेल लेने पर उसे पता चला कि उसके खाते से दो बार पांच-पांच, एक बार चार, दो बार तीन-तीन और दो बार 9999 रुपये निकाले गए हैं।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। युवती को जिस नंबर से फोन आया था, उसे ट्रेस किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed