फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   12 roads in the district closed due to rain; 15 routes restored.

Sirmour News: बारिश से जिले की 12 सड़कें बंद, 15 मार्ग बहाल

Tue, 25 Aug 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
12 roads in the district closed due to rain; 15 routes restored.
लोक निर्माण विभाग को 1.37 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई/संगड़ाह/रोनहाट। (सिरमौर)। बारिश और भूस्खलन के कारण मंगलवार को सिरमौर जिले में 12 सड़कें बंद रहीं। इनमें लोक निर्माण विभाग के नाहन मंडल की चार, शिलाई की सात और संगड़ाह खंड की एक सड़क शामिल है। लगातार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर सड़कें फिसलन भरी हो गईं, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मंगलवार सुबह जिलेभर में बारिश और भूस्खलन के कारण कुल 27 सड़कें बंद हो गई थीं। लोक निर्माण विभाग ने प्रभावित मार्गों को बहाल करने के लिए दिनभर मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। शाम पांच बजे तक 15 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया था, जबकि 12 मार्गों पर यातायात पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों पर मिट्टी और मलबा आने से फिसलन बढ़ गई है। इससे खासकर दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोक निर्माण विभाग प्रभावित सड़कों को खोलने के लिए लगातार काम कर रहा है। बारिश से लोक निर्माण विभाग को करीब 1.37 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। विभाग की ओर से बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed