{"_id":"5cae336cbdec2214450231ca","slug":"11554920300-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 20 अप्रैल तक चलेगा पॉलिथीन हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 20 अप्रैल तक चलेगा पॉलिथीन हटाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 से 20 अप्रैल तक चलेगा पॉलिथीन हटाओ अभियान
सड़क निर्माण कार्यों में किया जाएगा इस्तेमाल : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिले में 12 से 20 अप्रैल तक पॉलिथीन हटाओ-पर्यावरण बचाओ अभियान आरंभ किया जाएगा। इस अभियान में ग्राम पंचायतों, शहरी निकाय, महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला में कार्यरत एसडीएम, खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। लेकिन, पड़ोसी राज्य से विभिन्न प्रकार के पदार्थों की पैकिंग में पॉलिथीन काफी मात्रा में आ रहा है, इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करें। लोगों को इस अभियान में शामिल करके कूड़ा-कचरा के रूप में पड़े पॉलिथीन को एकत्रित करके स्टोर किया जाए। उन्होंने कहा कि एकत्रित पॉलिथीन का उपयोग जिला में सड़कों के निर्माण में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर कचरा के रूप में बिखरा पॉलिथीन एकत्रित करता है तो उसे सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खरीद कर सड़कों के निर्माण के उपयोग में लाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि एकत्रित पॉलिथीन को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के पास जमा किया जाएगा। जो पॉलिथीन सड़क निर्माण के कार्य में काम आएगा उसे लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया जाएगा। शेष पॉलिथीन का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन जिस भी जगह फेंका जाता है वहां पर कोई भी पेड़ पौधा नहीं उग पाता है। पॉलिथीन के उपयोग से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।