फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   श्री रेणुका जी में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री रेणुका जी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 14 Jan 2019 11:32 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
श्री रेणुका जी में उमड़ा आस्था का सैलाब
ददाहू (सिरमौर)। मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। ददाहू, रेणुका जी तीर्थ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा व उल्लास का माहौल रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया। लोगों ने गुड़, तिल, शक्कर, चलाई, चावल, खिचड़ी, घी, गर्म वस्त्रों और नवेदे आदि का दान किया। रेणुका जी तीर्थ में श्रद्धालुओं की विशेष रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में स्नान करके मोक्ष की कामना की।
विज्ञापन

देवताओं को शाही व पवित्र स्नान के लिए रेणुका लाया गया। पवित्र राम बावड़ी में देवताओं को शाही स्नान करवाकर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ प्राचीन देवालय में स्थापित किया गया। प्राचीन परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन भगवान परशुराम स्नान करने रेणुका आते हैं। इनको तांबे की एक विशेष पिटारी में रेणुका लाया जाता है। इसी बहाने श्रद्धालुओं को उनके दर्शनों का लाभ भी मिल जाता है। मकर संक्रांति पर्व को लेकर रेणुका जी तीर्थ के मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। डीपीआरओ बाबूराम चौहान, सीईओ दीपराम शर्मा, पटवारी सीमा पाल, कुलभूषण गोयल, रमेश गुप्ता, ताराचंद शर्मा, माता राम, परशुराम मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल, पंडित रविदत्त शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।
विज्ञापन

रेणुका जी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। उधर, भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली तपे के टीले पर मेले जैसा माहौल रहा। इस मौके पर भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed