फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   इकबाल मुख्य संरक्षक, अकील खान बने अध्यक्ष

इकबाल मुख्य संरक्षक, अकील खान बने अध्यक्ष

Fri, 12 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
इकबाल मुख्य संरक्षक, अकील खान बने अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने जिला कुल्लू मुस्लिम वेलफेयर कमेटी का गठन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य संरक्षक के पद पर मनाली के इकबाल अंजुम, सलाहकार आम के पद पर फिरासतुल्ला खां, जबकि कानूनी सलाहकार के पद पर आरिफ खां को तैनाती दी है। कमेटी के अध्यक्ष पद पर अकील खान, शौकत अली को वरिष्ठ उपप्रधान व अनीस अहमद, सहाबुदीन और इब्राहिम को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। महासचिव नवाब हसन, अशरफ खान को संयुक्त सचिव, जबकि अकरम खान को वित्त सचिव तैनात किया गया है। इसके अलावा शोहिब खान को निर्देशक सांप्रदायिक सद्भावना, निजामदीन को निर्देशक सदस्यता बढ़ोत्तरी और सना जिशान को निर्देशक महिला सशक्तीकरण का पद सौंपा गया है। आरिफ खान गांव बदाह निवासी को प्रेस सचिव, रियाज हाशमी को ऑडिटर और दो पदों पर ऑर्गेनाइजिंग सचिवों में नईम तथा अजीमुदीन को जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी में दो कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें नाजमुल हसन और शफीक आलम को मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने बताया कि जिला मुस्लिम मुस्लिम वेलफेयर कमेटी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। यह संगठन एक गैर-राजनीतिक और गैर-सरकारी है, इसका एकमात्र उद्देश्य अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों और अन्य समुदाय के जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed