फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नौकरी की आस में ओवरएज होने लगे बेरोजगार

नौकरी की आस में ओवरएज होने लगे बेरोजगार

Tue, 17 Jul 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
नौकरी की आस में ओवरएज होने लगे बेरोजगार
डेमो पिक
नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में रिक्त लाइब्रेरियनों के पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। संघ का कहना है कि प्रदेश में हजारों ऐसे बेरोजगार युवा हैं, जिन्होंने लाइब्रेरियन का कोर्स कर रखा है लेकिन लाइब्रेरियन के पद नहीं भरने के कारण उनका भविष्य दांव पर लग गया है। संघ के महासचिव दलीप सिंह वर्मा, वेद प्रकाश, देवी चंद शास्त्री, देवी सहाय शास्त्री, प्रेम लता कश्यप, ओम लता कालरा आदि ने बताया कि प्रदेश में हजारों ऐसे लाइब्रेरियन बेरोजगार हैं जिन्होंने सरकार की ओर से शुरू किए गए लाइब्रेरियन कोर्स को इस उम्मीद से किया था कि एक दिन वह नौकरी पर लगेंगे। उन्होंने इस कोर्स को करने के लिए हजारों रुपये भी खर्च किए। हैरत की बात यह है कि आज प्रदेश के करीब हर स्कूल में लाइब्रेरियन का पद रिक्त पड़ा हुआ है। सरकार इसे भरने की जहमत नहीं कर रही है। जबकि, लाइब्रेरियन कोर्स कर चुके अभ्यर्थी नौकरी के इंतजार में ओवरएज हो रहे हैं। संघ ने कहा कि सरकार अन्य सभी वर्गों के रिक्त पदों को भर रही है। ऐसे में सरकार को इस वर्ग का भी ध्यान रखते हुए स्कूलों में रिक्त लाइब्रेरियन के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed