{"_id":"5b3649064f1c1bda6e8ba955","slug":"11530284294-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाबियां न लौटाने पर 52 एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाबियां न लौटाने पर 52 एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज
Updated Fri, 29 Jun 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाबियां न लौटाने पर 52 एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज
आवश्यक सेवाएं अधिनियम 1973 की धारा-4 के तहत कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हड़ताल पर निकले 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की ओर से एंबुलेंस की चाबियां न लौटाने पर 52 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश आवश्यक सेवाएं अधिनियम (एस्मा) की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है।
नाहन पुलिस थाना सदर को लिखे पत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि उपायुक्त सिरमौर के दिशा निर्देश पर जिन एंबुलेंस कर्मियों ने वीरवार शाम तक चाबियां संबंधित बीएमओ को वापस नहीं की, उनके खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया जाए।
बता दें कि जिला सिरमौर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर पिछले पांच दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर गए एंबुलेंस चालकों ने समय पर बीएमओ कार्यालय में एंबुलेंस की चाबियां नहीं लौटाई हैं। लिहाजा अब ऐसे कर्मियों के खिलाफ एस्मा की धारा-4 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग पुलिस थानों में एस्मा की धारा चार के तहत एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
----------हितेश