फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   होमगार्ड जवानों के हैरतअंगेज करतबों ने किया दंग

होमगार्ड जवानों के हैरतअंगेज करतबों ने किया दंग

Tue, 06 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों के हैरतअंगेज करतबों ने किया दंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन स्थित गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी में सोमवार को 60 होमगार्ड जवानों का 19 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले होमगार्ड जवानों की भव्य परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर होमगार्ड जवानों के हैरतअंगेज करतब, मॉकड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

गृह रक्षक जवानों ने आकर्षक पीटी शो, आपदा प्रबंधन पर आधारित मॉकड्रिल तथा विभिन्न रक्षात्मक विधाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त होमगार्ड के जवानों की सिरमौरी नाटी पर खूब धमाल मचा। विस अध्यक्ष समेत अन्य मेहमान भी इस अवसर पर झूम उठे।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल गृहरक्षक के जवान देश में अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्य परायणता एवं बहादुरी के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश में ही नहीं अपितु अन्य राज्यों में भी आपदा इत्यादि की स्थिति तथा चुनाव के दौरान यह जवान उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गृहरक्षक प्रदेश में पुलिस के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आपदा एवं अन्य सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में होमगार्ड की चतुर्थ वाहिनी वर्ष 1968 से कार्यरत है जिनमें 538 जवान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के अतिरिक्त विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 1946 में नागरिक विद्रोह एवं सांप्रदायिक दंगों के दौरान विश्व में गृहरक्षक संस्था का गठन किया गया था। हिमाचल प्रदेश में गृहरक्षक की स्थापना 6 दिसंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान देश कीं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में गृह रक्षक की कुल 12 वाहिनी कार्यरत हैं।
उन्होंने होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए आईपीएच विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होमगार्ड की कुल 75 बीघा भूमि की निशानदेही शीघ्र करवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए होमगार्ड जवानों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर आदेशक गृहरक्षक चतुर्थ वाहिनी सिरमौर राकेश सिंह, एसपी रोहित मालपानी, पुलिस की 6वीं आईआरबी बटालियन कोलर के आदेशक प्रेम ठाकुर, जिप सदस्य विनय गुप्ता और मनीष चौहान, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed