{"_id":"5a4790764f1c1ba7668bd0ab","slug":"11514639478-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई अध्यापिका के खिलाफ उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाई अध्यापिका के खिलाफ उतरे ग्रामीण
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजपुर/पांवटा(सिरमौर)।
पांवटा खंड की सखोली पंचायत में लंबे समय से सिलाई अध्यापिका के ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायत लंबित है। ग्रामीण पहले भी इस मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस मसले को लेकर शनिवार को पंचायत के करीब दो दर्जन ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पांवटा विकास खंड अधिकारी अभिषेक मित्तल से मिला।
पंचायत उप प्रधान रमेश शर्मा के नेतृत्व में शिकायतकर्ता ग्रामीण इंद्र सिंह पूर्व प्रधान, रंजीत पुंडीर, रघुवीर, गोपाल, आत्माराम, सहीराम, भगवान सिंह, सागर, तपेंद्र, सुनील, विनोद, चेतराम, बाबूराम, मामराज, बलदेव, चत्तर, गोविंद ने बीडीओ के समक्ष सिलाई अध्यापिका की शिकायत दोहराई। ग्रामीणों ने बीडीओ को अगस्त 2016 ग्राम पंचायत प्रस्ताव संख्या-12 तथा जनवरी 2017 में भेजी शिकायत की प्रतियां भी दी। उन्होंने मांग की है कि सिलाई अध्यापिका को निरस्त किया जाए। हालांकि, बीडीओ कार्यालय से अध्यापिका का मानदेय रोक दिया गया था।
विज्ञापन
बीडीओ पांवटा अभिषेक मित्तल ने सखोली पंचायत प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया तथा ग्रामसभा प्रस्ताव की शिकायत के अनुसार अध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन