{"_id":"5a118ba04f1c1b74698bc972","slug":"11511099296-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी की जयंती पर शिलाई कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी की जयंती पर शिलाई कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंदिरा गांधी की जयंती पर शिलाई कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल
शिलाई(सिरमौर)। शिलाई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 100 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर लोकसभा युवा कांग्रेस शिमला सचिव राहुल चौहान की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में मरीजों को फल भी वितरित किए गए। इससे पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर इंदिरा गांधी के बलिदानों को याद किया।
युकां सचिव राहुल चौहान ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी को इंदिरा के मार्गदर्शन का लाभ मिल रहा है। देश के विकास तथा महिला सशक्तिकरण में उनका आज भी योगदान है। इस अवसर पर शिलाई में संपन्न हुए विस चुनावों को लेकर भी माथापच्ची की गई। इस मौके पर शिलाई कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र चौहान, विपिन चौहान, सुनील ठाकुर, अशोक चौहान, रति राम, बबलू नेगी सहित दर्जन भर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----