{"_id":"5caccd17bdec2213fa1fbed1","slug":"111554828567-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों से मिला भारतीय सेना का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों से मिला भारतीय सेना का दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। भारतीय सेना का एक 15 सदस्यीय दल मंगलवार को सोलन से नारग होते हुए सरसू तक पैदल मार्च कर पहुंचा। इस दल का मुख्य उद्देश्य इस मार्ग के बीच में आने वाले दिवंगत सैनिकों के परिजनों से मिलना था। यह दल हवलदार प्रेमपाल के नेतृत्व में सरसू पहुंचा।
इस दौरान दल के सभी लोग शहीद अजय कुमार कौंडल के घर पहुंचे। अजय पिछले साल आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। दल में शामिल सभी जवान शहीद अजय के माता-पिता से मिले और उन्हें सांत्वना प्रदान की। अजय को मरणोपरांत शौर्य चक्र भी दिया गया है। इससे पहले यह दल नारग ज्योतिर्मय विद्या मंदिर भी गया। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों को सेना में भर्ती होने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य उपेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे।