फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आधार कार्ड दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान

आधार कार्ड दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान

Sat, 30 Mar 2019 10:30 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता, वोटर पहचान पत्र के अतिरिक्त पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस पहचान पत्र, बैंक और डाकघर पास बुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, सरकारी पहचान पत्र तथा आधार कार्ड दिखाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी के पोस्टर जिले के मतदान केंद्रों, सरकारी और निजी कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, बैंकों, डाकघर, खंड और राजस्व उपमंडलों के कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी लगाए गए हैं। भारत के संविधान में सभी नागरिकों को मत का अधिकार है। लोकतंत्र में वोट देना अति आवश्यक है। युवाओं को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने पहली जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और अभी तक अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं करवाया है तो वह 19 अप्रैल तक निकटतम बीएलओ एसडीएम कार्यालय जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए फार्म-6 निशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी सर्विस पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय की वोटर हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 1950 पर पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed