फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जून-2018 की छात्र संख्या के आधार पर हो युक्तिकरण

जून-2018 की छात्र संख्या के आधार पर हो युक्तिकरण

Wed, 20 Jun 2018 08:36 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
जून-2018 की छात्र संख्या के आधार पर हो युक्तिकरण

विज्ञापन
जून-2018 की छात्र संख्या के आधार पर हो युक्तिकरण
शिक्षक महासंघ ने सरकार के फैसले का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सिरमौर इकाई के प्रधान लक्ष्मण नेगी व जिलामंत्री विजय कंवर ने प्रदेश सरकार के 3 हजार नए नर्सरी स्कूल खोलने के फैसले का स्वागत किया है। वहीं यह भी मांग की है कि स्कूलों में जून-2018 की छात्र संख्या के आधार पर युक्तिकरण किया जाए क्योंकि अप्रैल माह में नए दाखिले होते रहते हैं। महासंघ के नवनियुक्ति जिला इकाई अध्यक्ष आपात बैठक में संबोधित कर रहे थे।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक भोलेश्वर ने की। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा 3 हजार नए नर्सरी स्कूल खोले जाने पर सरकार का धन्यवाद किया गया। बैठक में स्कूलों में हो रहे युक्तिकरण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहाकि कर्मचारियों की मांग रही है कि युक्तिकरण न हो लेकिन, प्रदेश सरकार को यदि जरूरी लगता है तो युक्तिकरण अप्रैल-2018 की छात्र संख्या के आधार पर नहीं किया जाए। जायज मांग यह उठाई जाती रही है कि जून की छात्र संख्या के आधार पर युक्तिकरण किया जाए क्योंकि अप्रैल व मई में स्कूलों में नए दाखिले चलते रहते हैं। यह दाखिले 30 जून तक चलते हैं। इस अवसर पर जिला व पांवटा खंड इकाई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed