{"_id":"5cd04c40bdec220750607902","slug":"101557154880-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई दूसरी रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई दूसरी रिहर्सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दूसरी रिहर्सल हुई। इसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान मतदान कर्मचारियों को संशोधित आदेश भी दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने की। उन्होंने चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को उनके चुनाव के दौरान अधिकार, कर्तव्यों, मतदान और ईवीएम में आने वाली किसी भी तरह की समस्या के बारे में विशेषज्ञ टीम से पूरी जानकारी हासिल करने की बात कही। इस दौरान पांवटा के सब्जी मंडी परिसर में लोकसभा चुनाव में मतदान से संबंधित पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। जैसे कि मॉक पोल, ईवीएम संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए क्या किया जाए। कौन-कौन से फॉर्म कैसे भरे जाएंगे, यह भी बताया गया। इसके अलावा दिनभर की चुनाव प्रक्रिया की जानकारी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को एक ऐप से भेजने के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर एसडीम लायक राम वर्मा, तहसीलदार पांवटा राजकुमार ठाकुर, नायब तहसीलदार पांवटा इंद्र सिंह, डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, अतर सिंह नेगी, मास्टर ट्रेनर संजय भारद्वाज, श्याम भाटिया, जसविंद्र सिंह, योगराज, साधु राम पुंडीर, रामपाल, राजीव बत्रा, धनंजय सैनी, संदीप गुप्ता, बलवीर सिंह, रविंद्र कुमार, प्रेमपाल, प्रताप सिंह, अनिल कुमार, इलेक्शन कानूनगो मीना कुमारी, पूर्ण सिंह और दिनेश चंद मौजूद रहे।