फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चलती बस से गिरी छात्रा, गंभीर घायल

चलती बस से गिरी छात्रा, गंभीर घायल

Tue, 19 Mar 2019 09:54 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
चलती बस से गिरी छात्रा, गंभीर घायल
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई-रोनहाट सड़क पर कांडो के समीप चलती निजी बस से कॉलेज की एक छात्रा सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। छात्रा को गंभीर अवस्था में शिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, शिलाई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार डिग्री कॉलेज शिलाई में अध्ययनरत बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनीता पुत्री मोहीराम गांव बगनोल छुट्टी के बाद बस में शिलाई से अपने घर जा रही थी। शिलाई से गत्ताधार जा रही निजी बस एचपी71-0888 सवारियों से खचाखच भरी होने के कारण कांडो के निकट बस की एकाएक खिड़की खुल गई, तभी छात्रा चलती बस में खिड़की से बाहर सड़क पर जा गिरी। हादसे में छात्रा के सिर और कान पर चोटें आई हैं। शिलाई अस्पताल के चिकित्सक शीतल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद अनीता को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, शिलाई पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed