{"_id":"5bba388f867a5568542d409d","slug":"101538930831-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर महाराजा अग्रसेन चौक के समीप रविवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, सड़क दुर्घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से नेपाल निवासी कृष्ण कुमार (19) पुत्र गणेश चंद रामपुरघाट में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। रविवार सुबह वह ट्रैक्टर लेकर बातामंडी की ओर जा रहा था कि इसी बीच एनएच-7 पर महाराजा अग्रसेन चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। इससे चालक कृष्ण कुमार बुरी तरह घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया, लेेकिन हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे नाहन रेफर कर दिया। इसके बारे में घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया लेकिन परिजन केवल चार किमी दूर से करीब एक घंटे बाद पहुंचे। इसके चलते घायल के इलाज में देरी हो गई। अस्पताल की बेंच पर घायल परिजनों का इंतजार ही करता रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मूल रूप से नेपाल निवासी एक परिवार दशक भर से पांवटा के रामपुरघाट में रहता है। परिवार के सदस्य दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। कृष्ण भी रामपुर घाट में स्टोन क्रशर में ट्रैक्टर चलाने लगा था। उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि
मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मूल रूप से नेपाल के निवासी कृष्ण कुमार का परिवार पांवटा में दिहाड़ी-मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।