{"_id":"5b5ca5664f1c1b572f8b6fe1","slug":"101532798310-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज संस्थाओं के 14 पदों के लिए उपचुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज संस्थाओं के 14 पदों के लिए उपचुनाव आज
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों में चौदह पदों के लिए उपचुनाव आज
मतदान के तुरंत बाद शुरू होगी मतगणना: जैन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव रविवार को होंगे। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां मकम्मल कर ली हैं। 31 मई तक रिक्त हुए विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के 14 पदों के लिए सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी। इसके बाद देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इन उप चुनाव को लेकर 11 से 13 जुलाई तक नामाकंन पत्र लिए गए थे। इसके बाद 16 जुलाई को इन नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। इसके बाद 18 जुलाई की तिथि उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने के लिए निर्धारित की गई थी।
इन सब प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद रविवार को 14 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि नाहन विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत सतीवाला में प्रधान पद का अनारक्षित पद, ग्राम पंचायत पालियों के उप-प्रधान का अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत बनकला में पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 शंभूवाला में अनुसूचित जाति महिला के पदों के लिए उप चुनाव करवाए जा रहे हैं। जबकि, शिलाई विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत गवाली में प्रधान महिला, ग्राम पंचायत शिलाई के वार्ड नंबर-7 हरीजन बस्ती च्याना अछोटी धनाणा पदयाठ के पंचायत सदस्य महिला वर्ग जबकि संगड़ाह विकास खंड की ग्राम पंचायत भराड़ी के वार्ड नंबर एक भानरा अनारक्षित, ग्राम पंचायत बाउनल काकोग के वार्ड नंबर-2 बाउनल-2 अनुसूचित जाति महिला तथा ग्राम पंचायत रजाना के वार्ड नंबर 5 चांबी चशोटी के अनारक्षित पंचायत सदस्यों के उप चुनाव करवाए जाएंगे।
विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत वासनी तथा बाग पशोग में उपप्रधान पद तथा पांवटा विकास खंड की ग्राम पंचायत नघेता के वार्ड नंबर 4 मैला कैरका में पंचायत सदस्य महिला जबकि विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत करगाणु के वार्ड नंबर 3 मतियाणा अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत सेरजगास के वार्ड नंबर 5 फतेहपुर संधोडी-।। में अनुसूचित जाति तथा ग्राम पंचायत टाली भुज्जल में वार्ड नंबर 5 टाली भुज्जल-।।। अनारक्षित पंचायत सदस्यों के उप-चुनाव करवाए जाएंगे।