{"_id":"5b59fff34f1c1b27618b7007","slug":"101532624883-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 बाइक सवारों को मुफ्त में बांटे हैलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 बाइक सवारों को मुफ्त में बांटे हैलमेट
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों को मुफ्त बांटे हेलमेट
रोड सेफ्टी क्लब ने लगाया जागरूकता शिविर
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रोड सेफ्टी क्लब ने जागरूकता शिविर लगाया। इस मौके पर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ 25 चालकों को मुफ्त हेलमेट भी वितरित किए। रोड सेफ्टी क्लब कालाअंब के उपाध्यक्ष सोमनाथ भाटिया ने अपने खर्चे पर 25 हेलमेटों की व्यवस्था की थी। यातायात नियमों की जानकारी और फ्री हेलमेट वितरण के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए भी हिदायत दी गई। इस दौरान पुलिस थाना कालाअंब प्रभारी संजय कुमार, एएसआई हेम प्रकाश, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, रोड सेफ्टी क्लब के पदाधिकारी सोमनाथ भाटिया, सुभाष चौधरी, नरेंद्र, करनैल सहित राजपाल भी मौजूद रहे।
उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
कालाअंब रोड सेफ्टी क्लब के उपाध्यक्ष सोमनाथ भाटिया ने वीरवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने त्यागपत्र देने की वजह अपना निजी कारण बताया। अब रोड सेफ्टी क्लब कालाअंब में उपाध्यक्ष पद पर फिर से चुनाव होंगे। उन्होंने अपने त्यागपत्र की प्रति थाना प्रभारी कालाअंब संजय कुमार को सौंपी है। एचएचओ संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को त्यागपत्र सौंप दिया जाएगा।