{"_id":"5b0eb8454f1c1baf6e8b565a","slug":"101527691333-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेन-देन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेन-देन ठप
Updated Wed, 30 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। अधिकतर बैंकों में ताले लटके रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंकों में करोड़ों रुपये का लेनदेन आज नहीं हो पाया। वहीं, कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया। नाहन शहर के अधिकतर बैंक आज बंद रहे। जबकि पांवटा, राजगढ़ आदि इलाकों में भी हड़ताल का असर देखने को मिला।
पांवटा में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की। केंद्र सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। दिन भर बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप रहा जिससे बैंकों के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पांवटा साहिब में नेशनल स्तर के बैंकों के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। पांवटा में विभिन्न नेशनल स्तर के बैंक कर्मचारी एकत्र हुए। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा परिसर के समीप धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी यूनियन के सचिव विजय, इंद्र सिंह चौहान, बीडी शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, सोहन लाल गुप्ता, अशोक गोयल, वीआई गुप्ता, दीपिका, सुखवीर सिंह, अनिल कुमार, रोहित, सचिन व संजीव कुमार आदि ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी नवंबर 2017 से रुकी हुई है। जबकि, 5 मई को आईबीए ने बातचीत के लिए यूबी फॉर्म को 2 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में सभी बैंक कर्मचारी 2 दिन के हड़ताल पर चले गए हैं।