फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मरीजों के ही सामने दौड़ेगा धावक सुनील

मरीजों के ही सामने दौड़ेगा धावक सुनील

Fri, 20 Apr 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
मरीजों के ही सामने दौड़ेगा धावक सुनील

विज्ञापन
मरीजों के ही सामने दौड़ेगा धावक सुनील
तीन मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए चैरिटी दौड़
शनिवार शाम से रविवार शाम छह बजे तक दौड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
दौड़ एक मकसद दो। मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए चैरिटी के साथ एशियन रिकार्ड तोड़ना। दौड़ एक मरीज के लिए नहीं बल्कि तीन लोगों का जीवन बचाने के लिए होगी। खास बात यह है कि मरीजों के लिए हो रही चैरिटी में मरीजों के सामने ही अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा दौड़ लगाएगा।
शनिवार की शाम 6 बजे से ऐतिहासिक चौगान मैदान से 24 घंटे की दौड़ का आगाज होगा। अगले दिन रविवार की शाम दौड़ को समापन होगा। इस दौरान एकत्रित होने वाली धनराशि को मरीजों के इलाज पर खर्च किया जाएगा। दौड़ का दूसरा मकसद यह भी है कि यदि सुनील शर्मा 24 घंटे में 202 किलोमीटर का लक्ष्य हासिल कर लेते हैं तो यह नया एशियन रिकार्ड भी बन जाएगा। अभी यह रिकार्ड जयपुर के ब्रिजमोहन के नाम है। यह दौड़ बिना किसी ब्रेक के होगी। सिर्फ दौड़ते समय पानी पीने और टायलेट जाने का ब्रेक लिया जाएगा। भूखे पेट ही सुनील शर्मा स्टेडियम दौड़ करेंगे। इससे पहले भी सिरमौर में दो जिंदगियां बचाने के लिए सुनील दौड़ चुके हैं। पौने चार लाख के करीब धनराशि इस चैरिटी में जुटी थी। चैरिटी से प्राप्त धनराशि व सरकारी सहायता से दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए----
पिता की जिंदगी बचाने को धनराशि जुटा रही बेटी
पच्छाद इलाके के चाकली पंचायत के राहौर गांव की प्रिया पिता सुरजन सिंह की जिंदगी बचाने के लिए अकेले पैसा जुटाने में लगी है। पिता की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। कन्या स्कूल नाहन में जमा दो की छात्रा प्रिया के पास इतना धन एकत्र नहीं हो पाया है जितना इलाज पर खर्च होना है। --
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी का पता चलते ही पति ने छोड़ा साथ-
दूसरा मामला नाहन तहसील की बर्मापापड़ी पंचायत के गदपेला गांव का है। 27 वर्षीय मीना देवी को पति ने इसलिए छोड़ दिया कि उसके दिल में छेद है। मीना देवी के पिता इंद्र सिंह बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं। पिता काफी समय से इलाज के लिए धन जुटाने में नाकाम रहे हैं।

इमरान की भी दोनों किडनियां फेल-
तीसरा मामले में नाहन निवासी इमरान की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। 37 वर्षीय इमरान की मां एक निजी स्कूल में महज तीन हजार का वेतन लेकर अपना परिवार पाल रही है। इमरान की एक 11 वर्षीय बेटी और 6 साल का बेटा है।
-----------
------------हितेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed