फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress wc Meeting: CM Sukhu says the fight to protect democracy and Constitution will continue

कार्यसमिति बैठक: सीएम सुक्खू बोले- लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी

Tue, 29 Sep 2026 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 08:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Congress wc Meeting: CM Sukhu says the fight to protect democracy and Constitution will continue
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिस्सा लिया। इसमें देश में लोकतंत्र और संविधान की मौजूदा स्थिति समेत चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक के बारे में अपनी पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र का सबसे भरोसेमंद आधार जनता की आवाज है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर मतदाता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। प्रत्येक मतदाता को अपने वोट पर भरोसा हो और उसे अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का पूरा अधिकार मिले, यह सबकी साझा जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया: सुक्खू
उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर देश भर में जो सवाल उठ रहे हैं, उन्हें गंभीरता से लेना जरूरी है। चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया है और इसमें जनता के विश्वास को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए। मतदाता को अपने मत के अधिकार और उसकी निष्पक्षता को लेकर भरोसा होना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में दिए गए अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और लोकतांत्रिक संस्था का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की हिफाजत के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के अधिकार और उसके भरोसे से बड़ा कुछ नहीं है। लोकतंत्र में जनता की आवाज और उसके मताधिकार का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इन्हीं विषयों को लेकर पार्टी की आगे की भूमिका और रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। राज्यों में पार्टी संगठन की स्थिति और चुनावी रणनीति की समीक्षा की गई। विपक्षी दलों के साथ संभावित तालमेल और साझा रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों के साथ पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed