फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News person who took a lift in the car broke his head with a brick

Shimla News: कार में लिफ्ट लेने वाले ने ईंट से फाड़ दिया सिर, समरहिल के पास वारदात से सनसनी

Wed, 20 Nov 2024 09:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 20 Nov 2024 09:52 PM IST
सार

जिला शिमला में अनजान शख्स को लिफ्ट देना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने कहासुनी पर ईंट से हमला कर लिफ्ट देने वाले युवक को लहूलुहान कर दिया। जानें पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Shimla News person who took a lift in the car broke his head with a brick
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनजान शख्स को लिफ्ट देना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी युवक ने उस पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना समरहिल की है। गनीमत रही कि इससे पहले युवक ने अपने दोस्त को फोन कर दिया था जोकि कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गया और परिजनों की मदद से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया। आईजीएमसी शिमला में युवक का उपचार चल रहा है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भराड़ी का रहने वाला सागर 18 नवंबर की रात को अपने घर से कार में निकला और कच्चीघाटी में दोस्त के साथ समरहिल की ओर चला गए। यहां से देर रात जब युवक घर की ओर आ रहा था तो रास्ते में उसे दो युवक मिल गए जिन्हें उसने लिफ्ट दे दी। इसमें से एक युवक को उसने टुटीकंडी में छोड़ दिया और इसके बाद दोनों वापस समरहिल पहुंच गए। यहां पर उनकी गाड़ी फंस गई और दोनों धक्का लगाकर इसे निकालने लगे।

विज्ञापन

इसी दौरान सागर ने अपने दोस्त को फोन किया कि वह मौके पर आकर गाड़ी निकालने में उनकी मदद करे। शिकायतकर्ता के मुताबिक इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी लिफ्ट लेने वाले युवक से कहासुनी हो गई। इसी बीच युवक ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। इसी बीच उसका दोस्त मौके पर पहुंच गया और उसे लहूलुहान अवस्था में देखा। दोस्त ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। युवक के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए हैं। इसमें उसने युवक का नाम पता नहीं होने की बात बताई है। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed