फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Emergency services to begin at Chamiana Hospital nine doctors appointed

Shimla: चमियाना अस्पताल में शुरू होंगी आपातकालीन सेवा, नौ डॉक्टर मिले; तुरंत मिलेगी प्राथमिक उपचार की सुविधा

Sun, 19 Oct 2025 10:53 AM IST
अंकेश डोगरा नरेंद्र एस कंवर, शिमला।
नरेंद्र एस कंवर, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 Oct 2025 10:53 AM IST
सार

एआईएमएसएस चमियाना में अब हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और यूरोलॉजी सहित अन्य मरीजों को अब आपातकालीन स्थिति में आने पर आईजीएमसी जाने की जरूरत नहीं रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla Emergency services to begin at Chamiana Hospital nine doctors appointed
अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) अस्पताल चमियाना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) अस्पताल चमियाना में जल्द आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। अब हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और यूरोलॉजी सहित अन्य मरीजों को अब आपातकालीन स्थिति में आने पर आईजीएमसी जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए नौ मेडिकल ऑफिसर का चयन कर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों में शामिल पांच कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर और चार मेडिकल ऑफिसर को 15 दिन के भीतर ज्वाइन करने का समय दिया है। मेडिकल आफिसरों के ज्वाइन करने के साथ ही आपातकालीन विभाग का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे आपात स्थिति में आने वाले गंभीर मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। मरीजों को उपचार के लिए आईजीएमसी या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहे नौ विभागों के मरीज आपात स्थिति में यहां आकर उपचार करवा सकेंगे। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भी इस विभाग के खुलने से सुविधा होगी। उपचाराधीन मरीजों में किसी का निधन होने पर शव को जारी करवाने में पेश आने वाली समस्या भी नहीं रहेगी। नवंबर में अस्पताल का आपातकालीन विभाग कार्य करना शुरू कर देगा। अस्पताल में ओपीडी, लैब सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं पहले से मिल रही हैं। अस्पताल में सात सौ से आठ सौ मरीज हर रोज ओपीडी में जांच करवाने आते हैं।

विज्ञापन

लोगों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं : डाॅ. सुधीर
चमियाना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को शुरू करने के लिए विभाग में नौ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राचार्य डाॅ. बृज शर्मा ने कहा कि जल्द आपातकालीन विभाग में सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने चिकित्सक नियुक्त करने पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया है।

निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने दिए हैं आदेश
निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने 17 अक्तूबर को चमियाना सहित पूरे प्रदेश के लिए 53 चिकित्सकों की नियुक्ति और तैनाती का आदेश जारी किया है। इनमें नए भर्ती किए गए कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, अस्पताल प्रबंधन अधिकारी और रजिस्ट्रार एवं महिला महिला मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। इसमें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के लिए 16 चिकित्सक, डाॅ. राजिंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के लिए 20, डॉ. राधा कृष्णन कॉलेज एवं अस्पताल के लिए आठ चिकित्सक मिले हैं। इसके अलावा चमियाना अस्पताल के लिए नौ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed