{"_id":"6abe7a949344a5e6ae020ef8","slug":"shimla-14-police-officers-promoted-seven-become-inspectors-and-seven-become-sub-inspectors-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: हिमाचल के 14 पुलिस अधिकारी प्रमोट, सात इंस्पेक्टर और सात एसआई बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: हिमाचल के 14 पुलिस अधिकारी प्रमोट, सात इंस्पेक्टर और सात एसआई बने
Thu, 01 Oct 2026 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:52 PM IST
सार
प्रदेश पुलिस विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों पर 14 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों पर 14 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें सात सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर और सात एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति पाने वालों में प्रथम आईआरबी में तैनात रविंदर सिंह, ऊना से रवि पाल, सिरमौर से राजविंदर सिंह, स्टेट विजिलेंस (साउथ रेंज) से नंद लाल, कुल्लू से धीरज सेन, चतुर्थ आईआरबी से ललित कुमार और सिरमौर से प्रीतम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नति पाने वालों में ऊना से कुलभूषण, प्रथम आईआरबी से रणजीत सिंह, ऊना से अतुल कुमार शर्मा, प्रथम आईआरबी से करणजीत सिंह, ऊना से संजीव कुमार, सिरमौर से नीलम प्रकाश और एचपीआईपीएस से नरेंद्र सिंह शामिल हैं। विभाग के अनुसार पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को नए स्टेशन दिए जाएंगे। उनकी नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन