फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi-Dharamshala flight fares hiked ahead of the weekend; here is what you will have to pay now

यात्रियों को झटका: वीकेंड से पहले दिल्ली-धर्मशाला फ्लाइट का किराया बढ़ा, अब इतने रुपये चुकाने होंगे

Thu, 01 Oct 2026 07:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 07:03 PM IST
सार

दिल्ली से धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को हवाई सफर के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Delhi-Dharamshala flight fares hiked ahead of the weekend; here is what you will have to pay now
गगल एयरपोर्ट।

विस्तार

गांधी जयंती के अवकाश के साथ तीन छुुट्टियों का पैकेज बनने से धर्मशाला में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली से धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को हवाई सफर के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। हवाई टिकट बुकिंग को लेकर गुरुवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट पर दर्शाए जा रहे हवाई किराये के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली से धर्मशाला की उड़ानों का किराया 12,233 रुपये से लेकर 22,832 रुपये तक दर्शाया जा रहा है। आम दिनों में गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली हवाई उड़ानों का सबसे कम किराया 6,500 से 8,000 रुपये तक दर्ज किया जाता है।

विज्ञापन

इसके बाद किराये की दर बढ़ती है, लेकिन वीकेंड से पहले इस शुक्रवार को हवाई किराये में करीब पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साइट के तहत शुक्रवार को दिल्ली से धर्मशाला के लिए तीन हवाई उड़ानों का शेड्यूल दर्शाया जा रहा है। इसके तहत सुबह 9.55 बजे दिल्ली से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पर आने वाली इंडिगो की हवाई सेवा का किराया 12,233 रुपये, दोपहर 12.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट हवाई सेवा का किराया 13,018 और सुबह 11.20 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो हवाई सेवा की प्रति यात्री हवाई किराया सर्वाधिक 22,832 रुपये दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई टिकट के किराये में रोजाना उतार-चढ़ाव दर्ज किया जाता है। आम दिनों में दिल्ली से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट में सबसे कम टिकट किराया 6,500 से 8,000 तक रहता है। इसके बाद दाम बढ़ते जाते हैं। हालांकि वीकेंड होने पर अधिक सवारियों व कभी-कबार हवाई सेवाओं की संख्या में कमी के चलते भी किराये में बढ़ोतरी होती है। - अमित सकलानी, निदेशक, गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed