फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shanan Power House CM Sukhu said After 100 years Punjab lease period is over hand it over to Himachal

Himachal CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- 100 साल की लीज खत्म, शानन प्रोजेक्ट हिमाचल को सौंपे पंजाब

Fri, 18 Oct 2024 04:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Oct 2024 04:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शानन पावर हाउस का दौरा करने के बाद कहा कि पंजाब ने शानन का 100 साल तक संचालन किया और अब इसे छोटे भाई हिमाचल को इसे सौंप देना चाहिए। 

विज्ञापन
Shanan Power House CM Sukhu said After 100 years Punjab lease period is over hand it over to Himachal
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शानन पावर हाउस का दौरा किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाउस का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टरबाइन, अल्टरनेटर, एक्साइटर, कंट्रोल रूम सहित पावर हाऊस के विभिन्न सेक्शन का दौरा कर अधिकारियों से विद्युत उत्पादन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बरोट से पावर हाउस तक पानी लाने के लिए उपयोग में लाई जा रही प्राचीन ट्रॉली का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करना आज के दौरे का उद्देश्य रहा है। अभी तक इसका संचालन पंजाब सरकार के पास है।

विज्ञापन


आज शानन जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया।

इस परियोजना पर हिमाचल प्रदेश का अधिकार है। इसे वापस लेने के लिए हम देश की सर्वोच्च अदालत में मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। हिमाचल की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल की प्रगति और आत्मनिर्भरता की नींव हमारे संसाधनों में है। pic.twitter.com/CJE91AeALh

— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 18, 2024 " />
विज्ञापन
विज्ञापन


शानन परियोजना को लेकर पंजाब सरकार के साथ बातचीत चल रही है और इस बारे में पत्राचार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पक्ष में इस परियोजना की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए पंजाब को इस परियोजना को हिमाचल प्रदेश को सौंपना चाहिए। इस पर हिमाचल का अधिकार बनता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने शानन का 100 साल तक संचालन किया और अब इसे छोटे भाई हिमाचल को इसे सौंप देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत नहीं आती है।



परियोजना को लेकर पंजाब सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सभी को मान्य होगा। इस अवसर पर शानन परियोजना के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार, ऊहल परियोजना चरण-3 के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर, राकेश धरवाल व राकेश चौहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed