फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sensational incident, a father cut his two children by Drat

सनसनीखेज वारदात, बाप ने दो बच्चों को दराट से काट डाला

Fri, 10 Jan 2014 12:56 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Jan 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
Sensational incident, a father cut his two children by Drat
हिमाचल के शिमला जिले में प्रापर्टी डीलर ओमप्रकाश ने अपने दो नाबालिग बेटों को दराट से काट डाला। दोनों बच्चों देवेंद्र (10) और रितिक (5) की मौक पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी ने पत्नी रीता को भी दराट से हमला कर जख्मी कर दिया और  बाद में खुद भी जहर निगल लिया।
पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ओमप्रकाश और रीता का आईजीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

पुलिस के मुताबिक, घटना वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है।

थाना ढली अंतर्गत भट्टाकुफर के समीप बड़ैयां गांव निवासी ओमप्रकाश अपने दो बच्चों देवेंद और रितिक के साथ घर के एक कमरे में था जबकि पत्नी रीटा दूसरे कमरे में।
विज्ञापन

दो बेटियां गांव में किसी के घर लस्सी लेने गई  थीं। अचानक बेटों के चीखने की आवाज सुनकर  पत्नी उनके कमरे में पहुंची तो आरोपी ने दोनों बच्चों को दराट से काट डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पत्नी को देखते ही ओमप्रकाश ने उस पर भी दराट से हमला कर घायल कर दिया।

चीख पुकार सुनकर ओमप्रकाश का भतीजा यशपाल घटनास्थल पर पहुंचा।
आरोपी ने उसे भी मार डालने की धमकी दी। इसके बाद उसने जहर निगल लिया।

 घटना की सूचना मिलने पर थाना ढली पुलिस और एएसपी संदीप धवल घटनास्थल पर पहुंचे।
एएसपी ने कहा कि ओमप्रकाश पत्नी के चरित्र पर शक करता था, इसी कारण उनमें अक्सर झगड़ा होता था।
अंदेशा है बच्चों की हत्या के पीछे भी यही कारण हो। आरोपी और उसकी पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed