फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli Mosque dispute Hindu organizations will block roads will not allow prayers in the mosque

संजौली मस्जिद विवाद: चक्का जाम करेंगे हिंदू संगठन, मस्जिद में नहीं पढ़ने देंगे नमाज; बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wed, 19 Nov 2025 09:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Nov 2025 09:02 PM IST
सार

सोमवार से संजौली में आमरण अनशन शुरू करने के बाद अब देवभूमि संघर्ष समिति ने अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर 21 नवंबर को बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sanjauli Mosque dispute Hindu organizations will block roads will not allow prayers in the mosque
शिमला में संजौली थाना के समीप अनशन पर बैठे देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

संजौली मस्जिद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार से आमरण अनशन शुरू करने के बाद अब देवभूमि संघर्ष समिति ने अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर 21 नवंबर को संजौली में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसमें चक्का जाम करने के साथ ही संजौली मस्जिद में शुक्रवार की नमाज नहीं होने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

आमरण अनशन के दूसरे दिन प्रदेशव्यापी आंदोलन के मद्देनजर प्रदेशभर से विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी संजौली पहुंचे और अपना समर्थन दिया। इसमें हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक कमल गौतम, विश्व हिंदू वाहिनी संघ, हिंदू रक्षा मंच और ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी शामिल रहे। इसको लेकर जिला पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा फोन के माध्यम से भी विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार नगर निगम कोर्ट और जिला अदालत के आदेशों के बावजूद मस्जिद को गिराने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इसको लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष है। आमरण अनशन पर बैठने के बावजूद कोई प्रशासनिक अधिकारी और सरकार का प्रतिनिधि प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा और न ही उनकी मांगों को सुनने का प्रयास किया।

विज्ञापन

इसको देखते हुए शुक्रवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन शुक्रवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी तीन प्रमुख मांगें हैं। इसमें अवैध घोषित हो चुकी संजौली मस्जिद को तोड़ने से पहले बिजली पानी कनेक्शन काटने, नमाज समेत अन्य सभी गतिविधियों पर रोक लगाने और पिछले दिनों रास्ता रोकने पर दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त करना शामिल है।

इससे पहले विगत सप्ताह शुक्रवार को देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने संजौली मस्जिद में नमाज अदा करने आने वाले मुस्लिम समुदायों के लोगों का रास्ता रोका था। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले भी वर्ष 2024 में विभिन्न हिंदू संगठनों ने संजौली में उग्र प्रदर्शन किया था। इसमें पुलिस के बैरिकेड तोड़कर मस्जिद की ओर जाने की कोशिश की गई थी। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed