फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohtang Pass closed for tourists vehicles will not run from thursday tourists will now have to wait six months

हिमाचल: रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद, वीरवार से नहीं दौड़ेंगे वाहन; पर्यटकों को अब 6 माह करना होगा इंतजार

Wed, 19 Nov 2025 08:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सिस्सू (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Nov 2025 08:40 PM IST
सार

अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को रोहतांग का दीदार करने के लिए अगले छह महीनों तक इंतजार करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rohtang Pass closed for tourists vehicles will not run from thursday tourists will now have to wait six months
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वीरवार से एनएच 03 पर ग्रांफू से रोहतांग और जिंगजिंगबार से सरचू तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को रोहतांग का दीदार करने के लिए अगले छह महीनों तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी बढ़ती बर्फबारी, अत्यधिक ठंड और सड़क पर पानी जमने के कारण यात्रा जोखिम भरी हो गई है। सुबह और रात के समय तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंचने से सड़क फिसलन भरी हो गई, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर से लगभग छह किलोमीटर दूर ग्रांफू के आसपास लोग बर्फ का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा लाहौल आने वाले पर्यटकों के लिए सिस्सू, स्नो स्वाइंट यांगला, केलांग, उदयपुर, त्रिलोकनाथ स्थित अवलोकितेश्वर मंदिर, जिस्पा और दारचा जैसे स्थानों तक आवाजाही जारी रहेगी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि वीरवार से एनएच-03 पर ग्रांफू से रोहतांग और जिंगजिंगबार से सरचू तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed